Showing posts with label recipe. Show all posts
Showing posts with label recipe. Show all posts

Tuesday, September 13, 2016

POSTED INहिंदी लेख -पुदिना, GARDENING, RECIPE

आम के आम,  गुठलियोँ के दाम – 1   पुदिना प्रोग्राम – चटनी, स्टोक , बागवानी. (3 in 1- uses of Mint : Dip, Stock and Gardening ) 



पुदीने की  एक गड्डी आपके तीन काम आ सकती है. सबसे पहले पुदीने की गड्डी को तीन हिस्से मेँ अलग-अलग
कर लेँ –
  1. पत्ते,
  2. पतली टहनियाँ, पुराने और पीले पत्ते ( जिन्हे आप फेँकने वाले हैँ )
  3. मोटी डंडियाँ
#चटनी –
पुदीने की गड्डी – 100 ग्राम
इमली –  25 ग्राम
हरी मिर्च – 4-5
गुड  – 10-20  ग्राम
सरसोँ तेल – 1  चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
पुदीने की गड्डी से पत्ते अलग करे. धो कर हरी मिर्च, ईमली, गुड, सरसोँ तेल,  नमक डाल कर  मिक्सी मेँ बरीक पीस लेँ. चटनी तैयार है. पकौडियोँ या किसी मन पसन्द भोजन के साथ खा सकते हैं. फ्रिज मेँ 3-4 दिन रख कर काम मेँ ला सकतेँ हैँ.
#सूप स्टोक, गोलगप्पे का पानी या शोरबा   
पुदीने की गड्डी की पतली टहनियाँ, पुराने और पीले पत्ते  ( जिन्हे आप फेँकने वाले हैँ ) धो लेँ. कुकर मेँ एक कप पानी मेँ 5 मिनट उबाल लेँ. इस पानी को आप सूप स्टोक, गोलगप्पे का पानी या शोरबा/ सब्जी मेँ डालने के काम मेँ ला सकतेँ हैँ. हम सभी जानतेँ हैँ, पुदीने का पानी पेट के लिये लाभदायक होता है.
# बागवानी –
पुदीने के पौधे लगाना बडा सरल होता है.  पुदीने की गड्डी मेँ से पत्ते निकाल कर मोटी डंडियाँ अलग कर लेँ. अगर ध्यान देँगे, तब किसी-किसी डंडी मेँ पतली- पतली जडेँ भी नज़र आयेँगी. इन्हेँ अपने बगीचे या किसी गमले मेँ लगा देँ. समय-समय पर पानी देते रहेँ. जल्दी हीँ इन मेँ नये पत्ते आने लगेगेँ.


POSTED INHINDI ARTICLE, RECIPEस्ट्रॉबेरी केक (strawberry cake with rose icing recipe)

DSC_0255
केक

सामान- 
मैदा – २ कप
चीनी – १ कप
अंङा – ४
मक्खन – ½ कप
वेनिला एसेंस – ४-५ बुंद
बेकिंग पाउङर- १/२ चम्मच

बनाने का तरीका-

१. मैदा अौर बेकिंग पाउङर २-३ बार चलनी से चालें। 
२. अंङे की सफेदी अौर जर्दी अलग-अलग करें। सफेदी कङा झाग होने तक फेटें। 
३. जर्दी को अलग से इतना फेटें । जिससे वह क्रिमी अौर हलका हो जाये। इसमें थोङा-थोङा कर चीनी ङालें अौर फेंटते जायें। 
४. अब इसमें एक बार थोङा मैदा ङालें अौर फेटें फिर थोङा अंङे की सफेदी ङालें फेटें। यह क्रम मैदा अौर अंङे की सफेदी खत्म होने दोहराते जायें।
५. ४-५ बुंद वेनिला एसेंस ङाल कार फेटें।
६. केक टिन में मक्खन लगा कर आधा केक घोल ङालें। १८०/180 ङिग्री पर १०-१२ मि बेक करें। इसी तरह एक केक अौर बना लें। केक को ठंडा होने दें।

बीच का फिलिंग

सामान-
ताजी स्ट्रॉबेरी / ताजे फल – ५-१० पतला-पतला कटा
स्ट्रॉबेरी सिरप – ४-६ चम्मच
क्रीम – लगभग ½ कप
चीनी – २-४ चम्मच या स्वाद अनुसार 
तरीका-

स्ट्रॉबेरी सिरप , चीनी अौर क्रीम मिलायें। दोनों केक पर आधा-आधा ङालें। एक केक के ऊपर कटी
ताजी स्ट्रॉबेरी / फल बिछायें। ऊपर दूसरा केक रखें।

आइसिंग-

सामान-

मक्खन सादा- १ कप ( बिना नमक का )
आइसिंग शुगर – २ कप 
स्ट्रॉबेरी सिरप – ४ चम्मच
वेनिला एसेंस ४-५ बुंद 
क्रीम – १ चम्मच या जरुरत के अनुसार। 

सजावट के लिये स्प्रिंकल्स्

तरीका-
मक्खन मुलायम होने पर थोङा फेटें। अब इसमें एक बार थोङा आइसिंग शुगर ङालें अौर फेटें फिर १ चम्मच
स्ट्रॉबेरी सिरप ङालें अौर फेटें। यह क्रम आइसिंग शुगर अौर स्ट्रॉबेरी सिरप खत्म होने दोहराते जायें।अंत में क्रीम व वेनिला एसेंस ङालें अौर फेटें । 
केक के चारो चाकू या चम्मच से आइसिंग करें अौर स्प्रिंकल्स् लगायें । 
आइसिंग सीरिंज में क्लोज स्टार नोजल लगा लें। आइसिंग को आइसिंग सीरिंज में भरें ।

केक के ऊपर गुलाब बनाने का तरीका-

अब केक के ऊपर किनारे से गुलाब बनाने की शुरुआत करें। फूल एक बिंदू से शुरू करें अौर बाहर की अौर गोल-गोल बनाते जायें। इस तरह किनारे-किनारे गुलाब बनाते जायें। फिर दूसरे लाइन के गुलाब बनायें। अंत में बीच में गुलाब बनायें।

टिप –
१ हैंङ मिक्सर इस्तेमाल करने से केक घोल अच्छा मिक्स होता है।
२ थोङा-थोङा करके ङालने से बीच में हवा रह जाता है। जिससे केक ज्यादा फुलता है। 
३ आइसिंग में जरुरत के अनुसार क्रीम ङालें। जिससे गुलाब सही आकार में रह सके।


Wednesday, August 24, 2016

मॉकटेल- पिना कोलाडा (food and drink/ beverages)

DSC_0229.jpg

मॉकटेल पिना कोलाडा प्यूर्टो रिको का राष्ट्रीय पेय । यह  लोकप्रिय अौर स्वास्थवर्धक होता है। यह अनानास, नारियल का दूध , चीनी और आइस क्यूब्स से बनता है।
सामग्री-
2 कप कटा हुआ अनानास
4 से 6 आइस क्यूब्स
¾ कप नारियल पानी / नारियल का दुध 200 मिलीलीटर
2 -3 बड़े चम्मच चीनी या आवश्यकतानुसार  
गार्निश के लिए कटा हुआ अनानास
बनाने की विधि-
 कटे हुआ अनानास  से ब्लेंडर  या जूसर से जूस निकाल लें। जिस ग्लास में सर्व करना है । उसे  कुछ समय पहले फ्रिज में ठंडा होने रख दें। ग्लास में अनानास जूस, नारियल पानी / दूध, आइस क्यूब्स अौर चीनी डालें। इसमें आप नारियल क्रीम भी डाल सकते हैं।  
6 आइस क्यूब्स डालें।  अनानास  से गार्निश करें अौर तुरन्त सर्व करें ।

• ताजा जूस व नारियल दूध ना होने पर पैक का उपयोग कर सकते हैं।  
•  पिना कोलाडा मॉकटेल है अतः इसमें रम नहीं ड़ाला जाता है।




DSC_0230.jpg


Picture Courtesy: Chandni Sahay